गुंडरदेही। घटना दिनांक 14 अगस्त की है ,पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटरसायकल हीरो होंडा पैसन प्रो क्र C 07LT 5244 में अवैध शराब लेकर देवरी ख जाने के मार्ग की ओर जा रहा है, सूचना पर प्रधान आरक्षक बिरेन्द्र साहू व पेट्रोलिंग टीम को रवाना कर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। वाहन कि डिक्की को चेक करने पर 32 पाव देशी शराब अवैध परिवहन करते पाया गया।मौके पर आरोपी कुमेश कुमार सेन पिता शिव कुमार सेन उम्र 28 साल निवासी देवरी ख़ से शराब वाहन सहित जप्त किया गया।एवम 34 (2) आबकारी अधियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी का नाम: कुमेश कुंमार सेन पिता -शिव कुमार सेन 28 साल निवासी देवरी ख थाना गुण्डरदेही
जप्ती :
32 पाव देशी प्लेन,5.760 बल्क लीटर शराब,कीमती 2560.00 रुपये।









