BREAKING

Uncategorised

अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर पुलिस की रेड कार्यवाही, 30 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गुण्डरदेही। मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है। शनिवार को टाउन पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली कि देशी शराब दुकान गुण्डरदेही से तामेश्वर राजपूत अधिक मात्रा में शराब खरीदकर पीला गुलाबी वाले झोला में रखकर पैदल आ रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो को लेकर देशी शराब दुकान की ओर रवाना हुआ कि पुराना हाई स्कूल गुण्डरदेही के पास हमराह स्टाफ एवं गवाह के मद्द से रेड कार्यवाही किया तो तामेश्वर राजपूत एक पीला गुलाबी रंग झोला में अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक पीला गुलाबी रंग के झोला मे रखे 25 पौवा देशी मसाला एवं 05 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 30 पौवा शराब , जुमला 5.400 बल्क लीटर , कीमती 2650/- रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी द्वारा धारा 34(2) आब0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल ‍रिमांड पर भेजा गया है। नाम आरोपी- तामेश्वर राजपूत पिता स्व0 मथुरा‍ सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष सा0 हटरी बाजार गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0
जप्ती-25 पौवा देशी मसाला एवं 05 पौवा देशी प्लेन शराब ,कुल 30 पौवा शराब , जुमला 5.400 बल्क लीटर , कीमती 2650/- रूपये

Related Posts