BREAKING

Uncategorised

अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही, 3 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जप्त…

बेमेतरा। समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना खम्हरिया पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेलतरा की रहने वाले दयालु साहू बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करने हेतु रखे है कि सूचना पर थाना खम्हरिया स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी दयालु साहू पिता श्रवण साहू उम्र 44 साल साकिन बेलतरा थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के कब्जे से 05 लीटर वाले पीले रंग के जरिकेन में करीबन 03 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 600 /- रूपये को धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया।

Related Posts