बेमेतरा। प्रतिदिन थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झाल का रहने वाला विनोद साहू एवं रामेश्वर साहू बिना अनुज्ञप्ति पत्र के अपने कब्जे में शराब रखकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करने हेतु रखे है कि सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी 1. विनोद साहू पिता रामाधार साहू उम्र 27 साल साकिन झाल थाना नवागढ कब्जे से 1-1 लीटर वाला पानी बाटल में 03 नग बाटल जिसमें हाथ भट्ठी का बना देशी कच्ची शराब 03 लीटर कीमती करीबन 2000 /- रूपये एवं 2. रामेश्वर साहू पिता पप्पू साहू उम्र 20 साल साकिन झाल थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से एक प्लास्टिक का 05 लीटर वाला डिब्बा में हाथ भट्ठी का बना देशी कच्ची शराब 03 लीटर कीमती करीबन 2000 /- रूपये जप्त किया गया। उपरोक्त 02 प्रकरण में 02 आरोपियो के कब्जे से हाथ भट्ठी का बना देशी कच्ची शराब कुल जुमला 06 लीटर कीमती करीबन 4,000 /- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।









