BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध शराब का परिवहन के प्रकरण में आरक्षक की संलिप्तता उजागर, पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड

विगत दिनों लम्बे समय से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक को विभाग की सेवा से पृथक करने वही एसपी ने एक आरक्षक को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया है…

बिलासपुर। थाना सरकण्डा़, जिला बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित बलात्कार के प्रकरण में जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 888 सौरभ चौबे को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक की आपराधिक संलिप्तता पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये उसे निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं।

एक अन्य प्रकरण में थाना सरकण्डा क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब का परिवहन के प्रकरण में आर. 729 नीलकमल सिंह राजपूत, थाना सकरी की संलिप्तता उजागर हुई है। आरक्षक को इस गंभीर कदाचरण के लिये पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा विभागीय सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पाये जाने पर एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर लगातार अनुशासनात्मक कार्यवाहियॉं की जा रही हैं।

विगत दिनों लम्बे समय से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक 751 देव कुमार जगत को विभाग की सेवा से पृथक करने एवं आर. 437 शेखर मिंज को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया है।

Related Posts