BREAKING

Uncategorised

अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रेक्टर जप्त, अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया खनिज विभाग

बालोद। मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है,आज दिनांक 09-10-20 थाना प्रभारी को मोबाइल फ़ोन के माध्यम से मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम देवरी ख के तांदुला नदी से अवैध रूप से रेत उत्खन्न कर रेत परिवहन कर रहे है, कि सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पुलिस स्टाफ पहुंचा। पुलिस को देखकर दो ट्रेक्टर चालक फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति मौके पर मिला। मौके पर गवाहो के समक्ष एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर में रेत भरा हुआ एवं ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 NA 3896 सोनालिका ट्रेक्टर एवं ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 N 5943 महेंद्रा 475 को धारा 102 जा0फौ0 के तहत् जप्त किया गया है, अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग बालोद को भेजा जाता है। वाहन ट्रेक्टर मालिक रूपेश गायकवाड़ पिता महा सिंह गायकवाड़ 32 साल निवासी देवरी ख पर प्रबंधात्मक धारा 151 जा फो के तहत कार्यवाही की गई।

जप्त वाहन-

  1. एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर रेत भरा हुआ
  2. ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 NA 3896 सोनालिका ट्रेक्टर
  3. ट्रेक्टर क्रमांक CG 07 N 5943 महेंद्रा 475

Related Posts