जीपीएम जिले में विगत कुछ दिनों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर आज दिनांक 21/6/2020 को जीपीएम पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने 6 ट्रैक्टर अवैध रेत के परिवहन करते हुए पकड़ा । इनके खिलाफ GPM पुलिस ने धारा 102 के तहत जप्त कर कार्यवाही की है।
थाना गौरेला में 1 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डीडी 4145 चालक संतोष कुमार पीपरखूंटी, 2 बिना नंबर ट्रैक्टर चालक गुलाब सिंह पतरकोनी, 3 बिना नंबर ट्रैक्टर चालक प्रीतम सिंह पिपरखूँटी,4 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 डी 6520 चालक जवाहर बैगा देवरगांव के ख़िलाफ़ कार्यवाही की गई।
जबकि थाना पेण्ड्रा में 1 महिंद्रा ट्रैक्टर बिना नंबर का चालक दिनेश कुमार प्रजापति पेण्ड्रा, 2 बिना नम्बर ट्रेक्टर चालक प्रमोद सिंह सिलपहरी से जप्त किया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी,जिले में किसी भी तरह का अवैध उत्खनन और परिवहन नही होने दिया जाएगा।