BREAKING

Uncategorised

अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 48 पौवा देशी, 04 पौवा अंग्रेजी, 07 बाॅटल बीयर और नगदी जप्त

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध रूप से होने वाली शराब की खरीदी/बिक्री एवं तस्करी रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब की खरीदी/बिक्री एवं तस्करी करने वालों के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित श्रीकृृष्णा विहार कालोनी शिवानंद नगर नहरपारा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल की टीम को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम निरंजन हेम्ब्रोम ऊर्फ नीलू निवासी श्रीकृष्णा विहार कलोनी शिवानंद नगर थाना खमतराई जिला रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी शराब, 04 पौवा अंग्रेजी शराब एवं 07 बाॅटल बीयर कीमती 6,200/- रूपये एवं शराब की बिक्री रकम 8,800 रूपये जुमला कीमती 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को मय मशरूका अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खमतराई के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना खमतराई में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 235/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
अवैध रूप से शराब की खरीदी/बिक्री एवं तस्करी करने वालांे के साथ ही नशे के सौदागरों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी – निरंजन हेम्ब्रोम ऊर्फ नीलू पिता जकरिया हेम्ब्रोम उम्र 29 वर्ष साकिन श्रीकृष्णा विहार कलोनी शिवानंद नगर थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.)

Related Posts