BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध रूप से नशीली कफ सीरप की बिक्री करते 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 33 पेटी (4752 नग) नशीली कफ सीरप जप्त

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन मेंं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में शहर में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी तारतम्य में दिनांक 18.08.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ीनाका रिंग रोड नंबर 1 देवी लक्ष्मी नर्सिग होम के पास में तीन व्यक्ति नशीली सीरप की बिक्री करने के लिये ग्राहक खोज रहे है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली डी.सी. पटेल के नेतृत्व में योजना बनाकर एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी व तस्दीकी प्रारंभ की गई तथा आरोपी को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा पचपेड़ीनाका रिंग रोड नंबर 1 देवी लक्ष्मी नर्सिग होम के पास में तीन व्यक्ति को नशीली सीरप बिक्री करते पाये जाने पर टीम द्वारा नशीली सरीप बिक्री करते तीन व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम योगेश देवांगन, विष्णु सोनी एवं अजय चैहान होना बताया गया तथा उन तीनो व्यक्ति ने बताया कि सफेद कार Kia Seltosक्रमांक CG 04.WV.7537 में नशीली सीरप रखा हुआ है। कार तलाशी लेने पर उनके कब्जे में 33 कार्टुन में लगभग 4752 नग नशीली सीरप Rx Chlorphenirnine Maleate codeine phosphate syrup, Phensirest cough syrup रखा होना पाया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि नशीली सीरप रखने व बेचने के संबंध में कोई कानूनी दस्तावेज नही होना बताया है तथा यह भी बताया कि उक्त नशीली सीरप का नेटवर्क दिल्ली से जुड़ा है। प्रेम झा और शैलेन्द्र ताम्बोली जो कि दिल्ली मे रहते है वे ही दिल्ली से माल की सप्लाई करते है उन्ही का नेटवर्क यहां काम करता है।

आरोपी 1. योगेश देवांगन के कब्जे से 11 कार्टुन प्रत्येक कार्टुन में 144 नग कुल 576 नग सीरप सीसी कीमती 1,55,232/- रूपयें, 2. अजय चैहान के हिस्से से 11 कार्टुन प्रत्येक कार्टुन में 144 नग कुल 1584 नग सीरप सीसी कीमती 1,55,232/-रूपयें, 3, विष्णु सोनी 11 कार्टुन प्रत्येक कार्टुन में 144 नग कुल 1584 नग सीरप सीसी कीमती 1,55,232/-रूपयें, कुल 33 कार्टुन में लगभग 4752 नग नशीली कफ सीरप कीमती 4,65,696/- रूपयंे को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक धारा 21(सी) नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साईक्रोट्रोपिक सब्ससटानसिस एक्ट 1985 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। नशा का कारोबार करने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
01 योगेश देवांगन पिता गिरधर लाल देवांगन उम्र- 30 वर्ष निवासी मेन रोड मुरमुंदा जिला दुर्ग छ.ग. ।

  1. विष्णु सोनी पिता रामा सोनी उम्र- 55 वर्ष निवासी आदर्श नगर पंचजन्य स्कूल के पास रायपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर
  2. अजय चैहान पिता रामनगिना चैहान उम्र-40 वर्ष शहीद सिंह स्कूल के पास तीतुरडीह नयापारा जिला दुर्ग छ.ग. फारार आरोपी – 1. प्रेम झा, 2. शैलेन्द्र ताम्बोली आरोपियों को पकड़ने एवं नशीली कफ सीरप बरामद करने मंे प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खाण्डे थाना प्रभारी कोतवाली, आरक्षक तोषित सिंह, अनिल सिंह राजपुत, दीपक ठाकुर, मुकेश कुमार साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts