रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले के सरहदी व आउटर क्षेत्रों में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवम वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक कन्टेनर वाहन में अवैध रूप से खैर लकड़ी भरकर अन्य राज्य मंे तस्करी किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को कन्टेनर वाहन की पतासाजी व तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा वाहन की पतासाजी करते हुये कन्टेनर वाहन को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम गुजरा पास चिन्हांकित कर वाहन को रूकवाया गया। टीम द्वारा वाहन चालक से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम कृष्ण सिंह निवासी पटियाला पंजाब का होना बताया। टीम द्वारा कन्टेनर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में खैर की लकड़ी रखा होना पाया गया। खैर लकड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर कृष्ण सिंह ने लकड़ी को मनीष अग्रवाल निवासी सरसींवा द्वारा सरसींवा जिला बलौदा बाजार से वाहन में लोड कराकर हिमांचल प्रदेश भेजना बताया गया। टीम द्वारा खैर लकड़ी परिवहन करने के संबंध में कृष्ण सिंह से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा टीम को लगातार गुमराह करते हुये कागजात दिखाए गये जो पूर्णतया फ़र्ज़ी कागजात थे।लकड़ी परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा आरोपी कृष्ण सिंह एवम मनीष अग्रवाल को पकड़ कर कब्जे से लगभग 1310 नग खैर लकड़ी कीमती लगभग 02 करोड़ रूपये एवं लकड़ी परिवहन हेतु प्रयुक्त कन्टेनर वाहन क्रमांक एच आर/39/ई-1756 को जप्त कर दोनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मंदिर हसौद के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना मंदिर हसौद में दोनों तस्करो के विरूद्ध धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर दोनों तस्करों एवम मशरूका को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र अधिकारी खरोरा के सुपुर्द किया गया।
तस्कर
-1 कृष्ण सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 38 साल निवासी पटियाला पंजाब।
2- मनीष अग्रवाल निवासी सरसींवा जिला बलौदा बाजार।
तस्करों को पकड़ने में प्र.आर. जमील खान, संतोष सिंह, ईरफान खान, कुलदीप पाठक, आर. अनुप मिश्रा एवं उपेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।











