BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध रूप से एम्ल्यूमिनियम सिल्ली वजनी 34.693 टन को 16 चक्का ट्रक में रखकर ग्राहक तलाश करते 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। मुखबीर से सूचना मिली कि टॉसपोर्ट नगर रावांभाठा रायपुर में दुर्गा धर्मकाटा के पास एक 16 चक्का ट्रक अशोक लिलेन्ड कमांक सीजी-04-पीएल-4131 में भारी मात्रा में एल्यूमिनियम सिल्ली भरा हुआ है, जिसका ड्रायवर एवं कन्डेक्टर अफरा-तफरी करने के फिराक में घूम रहे है कि मुखबीर के बताये स्थान पर एण्टी काईम एण्ड सायबर युनिट एवं खमतराई पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक में सवार दो व्यक्ति को पकड़ा गया।

पुछताछ करने पर अपना नाम 01. संतोष महरा पिता स्व० ठाकुर प्रसाद महरा उम्र 43 साल साकिन कोटा पोष्ट कोटा थाना जैतपुर जिला शहडोल (म०प्र०) 02. मोहम्मद शाहिबे ऑलम पिता बिसमिल्ला खान उम्र 23 साल साकिन रतेवरा पोष्ट करपिया थाना कोराँव जिला इलाहाबाद (उ०प्र०) हाल पता – गाजीनगर बीरगांव थाना खमतराई रायपुर का रहने वाला बताये।

उक्त दोनो संदेहियों को ट्रक में भरे एल्यूमिनियम सिल्ली का वैद्य कागजात पेश करने बोलने पर उनके द्वारा एल्यूमिनियम सिल्ली से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं किया गया। जिसपर आरोपी संतोष महरा एवं शाहिबे आलम के कब्जे से एक 16 चक्का ट्रक अशोक लिलेन्ड क्रमांक सीजी 04-पीएल-4131 कीमती 40 लाख रूपये एवं ट्रक में भरा 36 बंडल एल्यूमिनियम सिल्ली जिसके एक बंडल में 44 फीस कुल 1584 फीस 01 सिल्ली का वजन 23 किलोग्राम एक बंडल का वजन करीबन 01 टन कुल 34.693 टन जुमला कीमती 01 करोड़ 39 लाख 14 हजार 689 रूपये का वाहन एवं एल्यूमिनियम सिल्ली चोरी के संदेह पर कब्जा पुलिस लेकर अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपियान संतोष महरा एवं मोहम्मद शाहिबे ऑलम को दिनांक 05.05.2025 को विधिवत गिरप्तार कर आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा कमांक 03/2025 धारा-35 (1) (ड) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

नाम आरोपीगण- 01. संतोष महरा पिता स्व० ठाकुर प्रसाद महरा उम्र 43 साल साकिन कोटा पोष्ट कोटा थाना जैतपुर जिला शहडोल (म०प्र०)

02. मोहम्मद शाहिबे ऑलम पिता बिसमिल्ला खान उम्र 23 साल साकिन रतेवरा पोष्ट करपिया थाना कोराँव जिला इलाहाबाद (उ०प्र०)

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी थाना खमतराई, एण्टी काईम एण्ड सायबर युनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उनि सतीश पुरिया, सउनि रेखलाल भारती, सउनि रमेश यादव, सउनि रमेश यादव प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, आरक्षक अविनाश देवांगन, विरेन्द्र बहादुर, संदीप सिंह, हिमांशु राठौर, महिपाल सिंह, विकास क्षत्री, विकाश शर्मा, सुमित वर्मा, ताराचंद दीवान, भरत रात्रे, निहाली साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts