BREAKING

Uncategorised

अवैध रूप से अपने मकान में कच्ची शराब का निर्माण करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब जप्त

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से शराब की खरीदी/ बिक्री/तस्करी रोकने हेतु कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से शराब के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.02.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित टेंगना तालाब के पास एक घर पर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाया जाता है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये मकान में जाकर रेड कार्यवाही करने पर मकान में कच्ची शराब रखा होना पाया गया। जिस पर मकान मालिक कुलवंत सिंह गिल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कुलवंत सिंह गिल द्वारा कच्ची शराब बनाना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा कच्ची शराब एवं कच्ची शराब बनाने वाले सामग्रियों को अपने घर में एक आलमारी से खुलने वाला तहखानानुमा छोटे से कमरे मंे छिपाकर रखा गया था। जिस पर टीम द्वारा आरोपी कुलवंत सिंह गिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखें 15 लीटर कच्ची शराब, 05 नग छोटे-बड़े प्लास्टिक के ड्रमांे में करीब 300 लीटर लहान/पास (शराब बनाने की क़च्ची सामग्री), गैस सिलेण्डर, गैस स्टो, बर्तन इत्यादि जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। अवैध रूप से शराब की खरीदी/बिक्री/ तस्करी एवं नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी – कुलवंत सिंह गिल पिता इंदर सिंह निवासी सी एच 2297 हीरापुर टेंगना तालाब के पास थाना कबीर नगर रायपुर।

Related Posts