BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध रुप से शराब बिक्री करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा जप्त

भिलाई। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल जिला दुर्ग के निर्देशानुसार जिले मे अवैध रुप से संचालित हो रहे शराब बिक्री पर नकेल कसने के आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी के दिशा निर्देश मे थाना प्रभारी विजय ठाकुर के नेतृत्व मे थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।

आज दिनांक 13.07.2021 को थाना भिलाई नगर मे सूचना प्राप्त हुआ कि, सेक्टर 05 सड़क 46 पीपल पेड़ के पास भिलाई मे एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले मे अपने पास अवैध रुप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर थाना भिलाई नगर से उप निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व मे टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया, घटनास्थल सेक्टर 06 सड़क 46 पीपल पेड़ के पास से आरोपी विश्वजीत सिंह पिता सुमेश सिंह उम्र 21 साल साकिन सेक्टर 05 सड़क 46 क्वा. 4 आर भिलाई के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 3200 रुपये को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Related Posts