BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अल सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: बाइक से आए थे दो शूटर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है. बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए. फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है…

मुंबई (ए)। बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है. आज सुबह 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की. दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद भाग गए. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

बता दें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला करवाया था. इस हमले के बाद कहा गया था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंध हैं, इस वजह से यह हमला किया गया।

 

पहले मिली थी धमकी
बता दें साल 2023 में भी सलमान के ऑफिस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी. फिलहाल सलमान को अभी वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. दरअसल मोहित गर्ग की आईडी से सलमान खान के ऑफिस में भेजे गए ईमेल में कहा गया था कि ‘तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा, नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें।’

‘मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना. फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना. अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.’ इसके बाद सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजालकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ IPC की धारा 120 (B), 34 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया था।

Related Posts