BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

अलीगढ़ में PM मोदी की रैली तो छत्तीसढ़ में बरसेंगे अमित शाह और जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी रैली करेंगे। नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड, कांकेर में गृहमंत्री शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री का अलीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री अलीगढ़ लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली का समय दोपहर लगभग दो बजे से प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • दोपहर- दो बजे।

 

 

गृहमंत्री अमित शाह 
वहीं, छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी रैली करेंगे। नरहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड, कांकेर में गृहमंत्री शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

जनसभा- 1

    • समय- सुबह 11:45 बजे, स्थान- शासकीय हाईस्कूल मैदान, लोरमी, जिला- मुंगेली, बिलासपुर

जनसभा- 2

  • समय- दोपहर 1:35 बजे, स्थान- आईटीआई मैदान, भिलाई, जिला- दुर्ग

जनसभा- 3

  • समय- दोपहर 3:05 बजे, स्थान- खेल मैदान, कौशल्या मंदिर, चंदखुरी, जिला- रायपुर

 

Related Posts