BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अलग-अलग कंपनियों के नाम का नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाला आरोपी संचालक गिरफ्तार, 1.88 लाख रुपए का मशरुका जप्त  

 

SARNATH EXPRESS

रायपुर। दिनांक 08.07.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग के संचालक द्वारा नकली इंजन आयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है। सुचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरू कृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पाॅवर एवं बस्टर के आधा लीटर, 01 लीटर एवं 05 लीटर के डिब्बों सहित 08 ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन आयल होना पाया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अगमदीप छाबड़ा से उक्त इंजन ऑयल पैकिंग करने एवं बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। जिस पर आरोपी अगमदीप छाबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त मशरूका कीमती लगभग 1,88,100/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 519/22 धारा 420 भादवि. एवं 63, 65, 68 कापी राईट एक्ट 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।  

गिरफ्तार – अगमदीप छाबड़ा पिता रणजीत छाबड़ा उम्र 21 साल निवासी शंकर नगर रायपुर।

कार्यवाही में थाना खमतराई से उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, रमेश यादव एवं आर. सुदीप मिश्रा तथा एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आर. वीरेन्द्र भार्गव, विकास छत्री एवं रवि तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Posts