BREAKING

Uncategorised

अलख शिक्षा का जगाना होगा….मासूम बचपन को बचाना होगा- सीमा सरू दर्शीनी

अलख शिक्षा का जगाना होगा,
मासूम बचपन को बचाना होगा|

यहां हर मोड़ पर बैठे हैं दरिंदे,
नोचने को इनका मूल अधिकार|

देश के हर बच्चें को दिला कर शिक्षा,
इन फरेबी दरिंदों से बचना होगा|

शिक्षा एक रास्ता है सफलता का,
हर बच्चें को किताबों से मिलना होगा|

ना हो किसी बच्चे का बचपन खराब,
इस लिए बच्चों को पढ़ाना होगा|

भारत के सुनहरे भविष्य कि खातिर,
बच्चों को काबिल बनाना होगा|

हर बच्चा हो भारत का शिक्षित ,
खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना होगा|

अलख शिखा का जगाना होगा,
मासूम बचपन को बचाना होगा|

सीमा सरू दर्शीनी

Related Posts