BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अय्यूब खान ने सीएमएचओ से सरकारी अस्पतालों में प्लाज्मा रक्त पद्धति से इलाज शुरू करने और ठीक हुए कोविड मरीजो की सूची की मांग किया

भिलाई। कांग्रेस नेता एवं लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन अय्युब खान ने बताया की आज 27 अप्रेल को दुर्ग ज़िला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर से चर्चा कर जानकारी दी। देश, प्रदेश एवं अन्य ज़िलो में निजी अस्पतालों में ठीक हुये कोविड मरीज़ों के प्लाज़्मा रक्त दान से इलाज क़िया जा रहा है
जिसमें संक्रमित करोना मरीज़ के इलाज के दाखिलो प्लाज़्मा रक्त इलाज के लिये चढ़ाया जाता है जिसमें गंभीर गंभीर कोविड मरीज़ ज़्यादातर ठीक होने का परिणाम आ रहा है।
किसी व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण लग जाता है फिर इसका इलाज अस्पतालों में हों या घर में हो संक्रमित व्यक्ति ठीक हो जाता है तो 28 दिनो के बाद उसके रक्त में करोना से लड़ने वाली ऐंटीबाडी बन जाती है। इस रक्त को संक्रमित व्यक्ति को लगाया जाता है तो कोविड मरीज़ ठीक होने लगते है। इसे प्लाज़्मा रक्त पददिती से भारत भर मे बहुत जगह आज़माया जा रहा है।
कांग्रेस नेता अय्युब खान ने बताया की दुर्ग ज़िला के कुछ निजी अस्पतालों में भी प्लाज़्मा रक्त से इलाज किया जा रहा है। जिसके लिए मैंने खुद निजी अस्पतालों मे इलाज चल रहे मरीज़ों के लिये करोना से ठीक हुये जान पहचान के लोगों से बात कर प्लाज़्मा रक्त दान करवा रहे है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से दुर्ग ज़िला के मार्च माह मे कोविड से ठीक होने वालों की सुची की माँग की है जिसने नाम, फ़ोन नंबर और निवास का पूरा पता के साथ होनी चाहिये ताकी इनसे इनसे संपर्क कर प्लाज़्मा दान करने के लिये प्रेरित या प्रोत्साहित कर सके इलाज के दाखिल करोना मरीज़ों को इसका लाभ मिल सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर ने अपनी सहमतीं देकर विभाग को ठीक हुये मरीज़ों सुची उपलब्ध करने को कहा और उच्च अधिकारी से चर्चा कर ज़िला के प्रमुख अस्पतालों में प्लाज़्मा रक्त से बात कर शुरू करने की बात मानी।
सीएमएचओ से चर्चा केदौरान अय्युब खान ,असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक शर्मा, कांग्रेस नेता संदीप बक्शी, राकेश दुबे उपस्थित।

Related Posts