अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली और अहमदाबाद से इंडिगो अपने फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है…
अयोध्या (ए)। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं. इस कार्यक्रम में लोगों को अयोध्या पहुंचाने के लिए एयरलाइंस ने भी कमर कस ली है. निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो 30 दिसंबर 2023 से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है।
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की जानकारी को साझा किया है. इंडिगो ने लिखा कि 30 दिसंबर 2023 से इंडिगो अहमदाबाद से अयोध्या और दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट्स को लॉन्च करने जा रही है।
एयरलाइंस ने बताया कि 2,999 रुपये से एयर फेयर की शुरुआत होगी. एयरलाइंस ने अयोध्या जाने वालों से https://www.goindigo.in पर जाकर यात्रियों से टिकट की बुकिंग करने को कहा है. इंडिगो ने बताया कि 2,999 रुपये का एयर फेयर 30 दिसंबर, 2023 को लागू होगा जो कि ऑल इंक्लूसिव सबसे न्यूनतम वनवे फेयर है. इंडिगो ने बताया कि ये वनवे फेयर लिमिटेड सीट्स के लिए लागू है।
दिल्ली से अयोध्या के लिए कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत 6 जनवरी 2024 से होगी. 6 जनवरी 2024 को दिल्ली से अयोध्या तक के लिए यात्रियों को 7799 रुपये किराये का भुगतान करना होगा. दिल्ली से ये फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होगा और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के लिए हर हफ्ते तीन फ्लाइट्स उड़ान भरा करेंगी. अहमदाबाद से अयोध्या नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए यात्रियों को 7199 रुपये का भुगतान करना होगा।
इंडिगो ने प्रेस रिलीज में बताया कि इंडिगो पहली एयरलाइंस है जो अयोध्या एयरपोर्ट से ऑपरेट करेगी. इसी के साथ अयोध्या इंडिगो के लिए 86वां डेस्टीनेशन होगी जहां वो फ्लाइट ऑपरेट करेगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मलहोत्रा ने कहा, दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेशन के शुरू होने के बाद अयोध्या भी देश के एविएशन मानचित्र में शामिल हो जाएगा।
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिसंबर के आखिर तक तैयार कर लिया जाएगा और माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. वहीं अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और उससे जुड़ी तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं. राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार है, कुछ हिस्सों में फर्श की फिनिशिंग का काम हो रहा है।
Launching flights to #Ayodhya from #Ahmedabad and #Delhi starting 30th December 2023. Fares starting at ₹2,999. Book now https://t.co/kQiEKSPfat. #goIndiGo #NewDestination #IndiaByIndiGo pic.twitter.com/L4p1iMHm1R
— IndiGo (@IndiGo6E) December 14, 2023















