अमेरिका के अंदर और बाहर की कुल 1,327 उड़ानें बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक रद्द कर दी गईं, वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बर्फीले तूफान की वजह से 2,030 उड़ानें देरी से चल रही थीं…
नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के पश्चिमी और मध्य राज्यों में तेज बर्फीले तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, अब इस सर्दी के तूफान की वजह से एयरलाइंस कंपनियों ने बुधवार को अमेरिका में 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि 2,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है।
2030 फ्लाइट चल रहीं देरी से मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर और बाहर की कुल 1,327 उड़ानें बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक रद्द कर दी गईं. फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, बर्फीले तूफान की वजह से 2,030 उड़ानें देरी से चल रही थीं. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने मंगलवार को इस संबंध में एक ट्वीट किया. इसमें मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि खराब मौसम के कारण इस सप्ताह मिनेसोटा और अन्य राज्यों में और दक्षिणी मैदानों में उड़ान में देरी हो सकती है या फिर ये रद्द हो सकती हैं।
नेशनल वेदर सर्विस का भी पूर्वानुमान नेशनल वेदर सर्विस ने मंगलवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि प्रति घंटे दो इंच की दर से गिरने वाली बर्फ और तेज हवाएं उत्तरी मैदानों और ऊपरी मिडवेस्ट के कुछ हिस्सों में यात्रा की स्थिति को खतरनाक और असंभव बना रही है. खतरे को देखते हुए ही उड़ानें कैंसल करने का फैसला किया गया है. वहीं, क्षेत्रीय वाहक स्काईवेस्ट इंक ने भी खराब मौसम को देखते हुए 312 उड़ानों के साथ रद्दीकरण की तरफ जाने का फैसला किया।
कम लागत वाले विमानों ने भी रद्द की सेवा इसके बाद कम लागत वाले वाहक साउथवेस्ट एयरलाइंस कंपनी की तरफ से 248 और डेल्टा एयरलाइंस की ओर से 246 फ्लाइट्स को रद्द करने का फैसला किया गया है. इन सबके बीच में दक्षिण पश्चिम और डेल्टा ने कहा कि वे तूफान की निगरानी कर रहे हैं, जबकि स्काईवेस्ट ने इस संबंध में अभी किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है।
United States | Airlines cancelled more than 1,300 flights in the US while over 2,000 flights have been delayed as a strong winter storm makes its way through the western and central states of the country, reports Reuters
— ANI (@ANI) February 22, 2023















