BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने रच दिया इतिहास, बिना पायलट के भरी उड़ान

हेलीकॉप्टर ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर 115 से 125 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा. करीब 30 मिनट की उड़ाने के बाद इसकी सफल लैंडिंग भी हुई….

 

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर  (Black Hawk Helicopter)  बिना पायलट के उड़ान भर एक नया इतिहास रच दिया है. इस हेलीकॉप्टर ने शनिवार (5 फरवरी) को पहली बार बिना पायलट के उड़ान भरी. बता दें आमतौर पर इस हेलीकॉप्टर को दो पायलट उड़ाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर 115 से 125 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा. करीब 30 मिनट की उड़ाने के बाद इसकी सफल लैंडिंग भी हुई।

बनाया गया वर्चुअल शहर- इस टेस्ट उड़ान की तैयारियां केंटुकी शहर में की गई थी जहां कम्प्यूटर की मदद से एक वर्चुअल सिटी बनाई गई थी जिसमें टेक्नोलॉजी की मदद से इमेजनरी (काल्पनिक) ऊंची इमारतें बनाई गईं. ब्लैक हॉक ने इन सभी रुकावटों से बचते हुए सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की।

बताया जा रहा है कि इस कामयाबी से उत्साहित होकर अमेरिका ने दो दिन बाद एक बार फिर बिना पायलट के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को उड़ाया. हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी साझा नहीं की गई है।

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की खासियतें

  • ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर 357 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भर सकता है. ऑपरेशनल रेंज 583 किलोमीटर है.
  • जनरल इलेक्ट्रिक का टी-700-जीई-701सी/डी टर्बोशॉफ्ट इंजन इसमें लगा है.
  • यह 9979 किलोग्राम वजन के साथ उड़ान भर सकता है.
  • इसकी एक यूनिट की कीमत 21300000 डॉलर है.
  • अमेरिका के अलावा कई देशों की एयर फोर्स इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं. इन देशों में जापान, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया, इजरायल, ब्राजील, चीन, मेक्सिको, फिलीपींस आदि शामिल हैं.
  • बताया जाता है कि तालिबान के पास भी यह हेलीकॉप्टर है.

Related Posts