पूर्व राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि एफबीआई के एजेंट मार-ए-लागो में क्यों पहुंचे? उन्होंने कहा कि छापे का कोई नोटिस नहीं दिया गया था। छापा मार टीम ने मेरी सेफ को भी तोड़ दिया है…
नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार ए लागो रिसॉर्ट पर FBI ने छापा मारा है. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस संबंध में खुद बयान जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि पाम बीच पर स्थित मार ए लागो पर एफबीआई के अधिकारियों ने छापेमारी की है और इसे सीज कर दिया है।
खबरों की मानें तो एफबीआई की ये छापेमारी राष्ट्रपति के आधिकारिक कागजात की तलाश में की गयी है, जिन्हें ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद फ्लोरिडा लाया गया था। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए अपने एक वक्तव्य में कहा कि मेरे पॉम बीच स्थित खूबसूरत घर मार-ए-लीगो को एफबीआई ने कब्जे में ले लिया है। यहां की तलाशी ली जा रही है। यहां एफबीआई के एजेंट मौजूद हैं। मीडिया ने जब एफबीआई के प्रवक्ता से इस संबंध में और जानकारी के लिए संपर्क साधा तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
पूर्व राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि एफबीआई के एजेंट मार-ए-लागो में क्यों पहुंचे? उन्होंने कहा कि छापे का कोई नोटिस नहीं दिया गया था। छापा मार टीम ने मेरी सेफ को भी तोड़ दिया है। ट्रंप ने कहा, ‘एफबीआई की यह कार्रवाई बदले की राजनीति है। यह अमेरिका के लिए बुरा वक्त है, जब जांच एजेंसी ने 45 वें राष्ट्रपति के घर पर छापा मारा है।’ अमेरिका में किसी पूर्व राष्ट्रपति के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2024 का चुनाव लड़ूं।
ट्रम्प के दो करीबियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा कि यह रेड बिना किसी नोटिस के की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त FBI एजेंट्स ने मार-ए-लीगो पर छापा मारा, उस वक्त खुद ट्रम्प वहां नहीं थे। बताया जाता है कि वो फिलहाल न्यूजर्सी में हैं। यहां वो एक केस के सिलसिले में गए हैं। कुछ दिन पहले ही ट्रम्प के खिलाफ 6 जनवरी की हिंसा के मामले में जांच कर रही एक पार्लियामेंट्री कमेटी ने कहा था कि FBI को उनके खिलाफ जांच तेज करनी चाहिए।
यह कार्रवाई ऐसे वक्त की गई है, जब जब 6 जनवरी मामले में चयन समिति ने हालिया सुनवाई में कहा था कि तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बेकाबू भीड़ को रोकने में दखल नहीं देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उनके समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला किया था।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, उसके साथ बातचीत ट्रंप के करीबियों ने बताया कि यह कार्रवाई बिना किसी नोटिस के हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छापे के दौरान ट्रंप घर में मौजूद नहीं थे। वह अभी न्यूजर्सी में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने जब पिछले साल व्हाइट हाउस छोड़ा था, तब वो कई डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले गए थे। हालांकि, अब तक इस आरोप की FBI की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि कई बड़े बॉक्स में यह दस्तावेज मार-ए-लीगो ले जाए गए थे। इसके बाद से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियां ट्रम्प और उनके करीबियों पर नजर रख रहीं थीं।















