BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अमृतपाल सिंह 36 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, मोगा के गुरुद्वारा से लिया गया हिरासत में

पंजाब (ए)। एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में ले लिया गया है. अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है।खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है। मीडिया के मुताबिक अमृतपाल ने पंजाब की मोगा पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था. उसने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी किए. कहा जा रहा था कि वो वैशाखी के मौके पर सरेंडर करेगा, लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया. पंजाब पुलिस ने देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए. पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।

अमृतपाल सबसे पहले 23 फरवरी को चर्चा में आया था. उसने अजनाला में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ थाने पर हमला बोल दिया था. इस हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. इसके बाद उसने कई टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में अलग खालिस्तान की मांग की थी. इतना ही नहीं अमृतपाल ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी थी.अमृतपाल की तुलना खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले से भी की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि अमृतपाल सिंह नशामुक्ति केंद्रों और गुरुद्वारे का इस्तेमाल हथियार जमा करने और युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए तैयार करने के लिए कर रहा था. इतना ही नहीं वह प्राइवेट आर्मी आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) बना रहा था।

विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के साथ तैयार किए गए डोजियर में दावा किया गया था कि अमृतपाल ISI और विदेशों में रहने वाले खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर दुबई से भारत लौटा था. वह मानव बम बनने के लिए युवाओं का ब्रेनवॉश करने में लगा हुआ था।

https://twitter.com/htTweets/status/1649953717897109506?t=8m_tj00cH73gJkFkRo_1Ow&s=19

Related Posts