पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में बुधनी -बरखेड़ा स्टेशनों के मध्य प्री एनआई एवं एन आई अपग्रेडेशन कार्य होने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा…
रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में बुधनी-बरखेड़ा सेक्शन पर दिनांक 27 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 के मध्य प्री एनआई एवं एनआई अपग्रेडेशन कार्य होने के कारण रायपुर रेल मंडल की अमरकंटक ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।
(1) गाड़ी 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस दिनांक 26 नवंबर 2023 से 8 दिसंबर 2023 तक दुर्ग से रवाना होकर इटारसी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी भोपाल नही जाएगी।
(2) गाड़ी संख्या 12854 भोपाल दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 27 नवंबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक भोपाल के स्थान पर इटारसी से रवाना होकर दुर्ग आएगी। यह गाड़ी इटारसी एवं भोपाल के मध्य रद्द रहेगी।
रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का कामटी एवं पूरी–जोधपुर-पूरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का कामटी में ठहराव की सुविधा
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली दो ट्रनों का अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । 11754/11753 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन एवं 20813/20814 पूरी–जोधपुर-पूरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 06 माह तक जारी रहेगी।
दिनांक 27 नवम्बर, 2023 को रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 06.45 बजे पहुंचेगी तथा 06.47 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 26 नवम्बर, 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 19.14 बजे पहुंचेगी तथा 19.16 बजे रवाना होगी ।
दिनांक 29 नवम्बर, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20813 पूरी–जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 10.05 बजे पहुंचेगी तथा 10.07 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 25 नवम्बर, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का “कामटी” रेलवे स्टेशन में 15.02 बजे पहुंचेगी तथा 15.04 बजे रवाना होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है
रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा कुछ यात्री गाड़ियो की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैं। दिनांक 1 दिसंबर 2023 से 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल की समय सारणी में अंशिक परिवर्तन किया गया है।
जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:-👇🏻
















