BREAKING

फीचर्डविविध

अभिनेता आर माधवन को मिला ये बड़ा सम्मान, कहा- यह मुझे नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा

मुंबई (ए)। पैन इंडिया एक्टर आर माधवन को कला और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बुधवार को कोल्हापुर की डीवाई पाटिल एजुकेशन सोसाइटी ने डॉक्टर ऑफ लैटर्स (डी लिट)  की उपाधि से सम्मानित किया। माधवन ने अपनी जिंदगी से जुड़े इस खास पल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद माधवन ने कहा,’मैं वास्तव में बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मुझे आगे बढ़ने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।’ इसके साथ ही माधवन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैन्स तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और प्यार जाहिर कर रहे हैं।

एक ओर जहां माधवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की तो वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर उन्होंने सोसाइटी के ट्रस्टी रुतुराज पाटिल को भी धन्यवाद कहा। बता दें कि माधवन ने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी की है। वहीं माघवन आर्मी जॉइन करना चाहते थे, लेकिन उनकी उम्र 6 महीने कम निकली थी। बात माधवन के सिनेमाई करियर की करें तो माधवन को अपनी पहली सफलता मणि रत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म ‘अलाईपयूथे’ से मिली। इसके बाद हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच वो फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के ‘मैडी’ बनकर फेमस हुए। इसके अलावा माधवन ‘ 3 इडियट्स’, ‘तन्नू वेड्स मनु’ और ‘विक्रम वेधा’ जैस लोकप्रिय फिल्मों से भी वो दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। वहीं वेब सीरीज ब्रीद के साथ वो डिजिटल दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। माधवन जल्दी ही फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में नजर आएंगे।

 

Related Posts