रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर स्थित पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) का नाम बदलकर “सहयोग” किया …
रायपुर पीआर/आर/214। भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है । रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित आवश्यक पूछताछ आदि के लिए सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) उपलब्ध कराए गए है । इन पूछताछ काउंटरों के जरिए रेल यात्री ट्रेनों की स्थिति, ट्रेनों के किस प्लेटफार्म पर आगमन की जानकारी सहित स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से जुड़े अहम जानकारियां हासिल करते हैं । रेलवे स्टेशनों पर मौजूद इंक्वायरी बूथ यात्रियों की काफी सहायता करते हैं।
रेल मंत्रालय के द्वारा रेलवे स्टेशनों पर स्थित इन पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) के नाम को परिवर्तित कर “सहयोग” किया गया है । रेलवे स्टेशनों पर स्थित ये पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) अब “सहयोग” के नाम से जाने जाएंगे।
छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
रायपर पीआर/आर/213। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह सुविधा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 02 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक उपलब्ध रहेगी।















