BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अब पर्यटकों के लिए जंगल सफारी सुबह 7 बजे से होगी प्रारंभ

रायपुर। नया रायपुर स्थित नंदनवन जू सफारी में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए और पर्यटकों वन्यजीवों को देखने का बेहतर अनुभव मिलने के लिए जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा दिनांक 09/04/2024 से सफारी पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी एवं जू में भ्रमण हेतु प्रवेश का समय सुबह 7:00 बजे से 4:00 बजे तक किया गया है।

नया रायपुर स्थित नंदनवन जू और सफारी में मैमल्स और रेप्टाइल्स सहित कुल 37 वन्यजीव प्रज़ातियों का खूबसूरत आशियाना है।

जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा सफारी पर्यटन में बेहतर अनुभव दिलाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है।

जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर में बताया कि नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास में सतत प्रयास किए जा रहे है।

Related Posts