BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

अब गेंदबाजी के दौरान टीमों को रहना होगा सावधान, टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच ऑन कर देगा…

नईदिल्ली (ए)। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया है।

 

दिसंबर, 2023 में आईसीसी ने इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर लागू किया था, जिसमें गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर तय समय में शुरू करना होता था। ऐसा नहीं करने वाले नियम के तहत फील्डिंग करने वाली टीम पर पेनाल्टी लगाई जाती थी। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी का यह नियम अब सिर्फ टी20 में ही नहीं बल्कि वनडे में भी लागू होगा।

 

आईसीसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टॉप क्लॉक नियम के तहत गेंदबाजी के दौरान टीमों को अगला ओवर फेंकने के लिए समय का खास ख्याल रखना होगा। गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच ऑन कर देगा।

फील्डिंग टीम अगर एक मिनट के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने में कामयाब होती है तो उसे सिर्फ दो बार अंपायर की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इससे चूकने पर टीम को आईसीसी की सख्ती का सामना करना पड़ेगा। टीम पर 5 रन पेनाल्टी के रूप में लगाए जाएंगे। इस नियम को लागू करने का फैसला अंपायर्स का होगा जिसमें वह इस पर भी नजर रखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर शुरू करने में तो देर नहीं हो रही।

स्टॉप क्लॉक नियम किन परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता है

  • जब ओवरों के बीच कोई नया बल्लेबाज विकेट पर आता है।
  • एक आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान।
  • अंपायरों ने बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक की चोट के ऑनफील्ड उपचार को मंजूरी दे दी है।

Related Posts