BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ पथराव, खिड़की का शीशा टूटा

केरल में कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुई वंदे भारत पर पथराव हुआ है. देश में वंदे भारत पर स्टोन पेल्टिंग की यह घटना नई नहीं है, असमाजिक तत्व इससे पहले भी रेलवे की इस मॉडल ट्रेन को नुकसान पहुंचा चुके हैं…

तिरुवनंतपुरम (ए)। पिछले हफ्ते शुरू हुई केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि केरल में हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की एक घटना की सूचना मिली थी। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना तब मिली जब ट्रेन तिरुर और तिरुर के बीच यात्रा कर रही थी। ट्रेन कासरगोड से तिरुवनंतपुरम जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी।

भारतीय रेलवे की जिस ट्रेन को पीएम मोदी ने बीते दिनों केरल में हरी झंडी दिखाई थी उसके साथ बड़ा हादसा होने से टल गया है। दरअसल केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन जब अपने गंतव्य स्थान जा रही थी तब इस पर तिरुनवाया और तिरुर के बीच पथराव किया गया जिससे कोच के शीशे टूट गए थे।

इस पथराव की वजह से कोच के शीशे टूट गए, हालांकि इस पथराव से किसी भी यात्रा के हताहत होने की खबर नहीं हैं. वंदे भारत पर हुआ यह पथराव देश में हुआ पहला पथराव नहीं है।असमाजिक तत्व इससे पहले भी भारतीय रेलवे की इस महत्वाकांक्षी ट्रेन प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में इस पर पथराव कर चुके हैं. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि वंदे भारत में अब तक कितनी बार पथराव हो चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक, उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव से एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। वाल्टेयर डिवीजन रेलवे प्रेस नोट में कहा गया है, “सिकंदराबाद से आने के दौरान खम्मम और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच पथराव की सूचना मिली थी। यह घटना बुधवार शाम को दक्षिण मध्य रेलवे जोन परिसर में हुई।” इससे पहले जनवरी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था। विशाखापत्तनम में कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Posts