BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अब ऑरेंज और डार्क-ग्रे कलर की दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने नई तस्वीरें की शेयर

आने वाली वंदे भारत ट्रेनों में अब नीले और सफेद डिजाइन की बजाय ऑरेंज और डार्क-ग्रे कलर का कॉम्बिनेशन दिखाई देगा. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई तस्वीरें शेयर की…

देश की शानदार और आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन का रंग बदला जा रहा है. अब नई वंदे भारत ट्रेनों का कलर सफेद और नीला नहीं बल्कि इसकी जगह ऑरेंज-डार्क ग्रे होगा।

वंदे भारत ट्रेनों का नया कलर पहले कलर के मुकाबले ज्यादा आकर्षक दिखाई दे रहा है. ट्रेन के किनारे पर एक नीली पट्टी की जगह अब ऑरेंज पट्टी दिखाई देगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईसीएफ, चेन्नई से ट्रेनसेट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ट्रेन को रवाना होने के लिए तैयार किया जा रहा है।

रेल मंत्री की ओर से साझा की गई तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि आईसीएफ चेन्नई की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समानांतर खड़ी हुई है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गोरखपुर दौरे के दौरान दो वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया।

इनमें से एक ट्रेन गोरखपुर-लखनऊ रूट पर चल रही है तो वहीं दूसरी ट्रेन जोधपुर-साबरमती रूट पर चल रही है।

साथ ही अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की कुल संख्या 25 मार्गों पर हो गई है, जिसमें आने-जाने के लिए 50 ट्रेनें संचालित हैं।

Related Posts