नारायणपुर। रविवार 14 फरवरी 2021 को जिला नारायणपुर में अबूझमाड़ महोत्सव – तृतीय अंतरराष्ट्रीय माड़ मैराथन 2021, दिनांक 27 फरवरी 2021 के लिए 5 किलोमीटर प्रमोशनल सायकल रैली का आयोजन कलेक्टर कार्यालय से किया गया। जिसमें आईजी बस्तर सुंदरराज पी. कलेक्टर, नारायणपुर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मोहित गर्ग, जिला के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों सहित आसपास के जिलों के लगभग 500से अधिक लोग शामिल हुए।
प्रमोशनल सायकल रैली के बाद आईजी बस्तर द्वारा अबूझमाड़ महोत्सव – तृतीय अंतरराष्ट्रीय माड़ मैराथन 2021 के धावकों और वालेंटियर्स के लिए टी-शर्ट व मेडल का विमोचन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान 12 फरवरी 2021 को जिला नारायणपुर में हुए पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को इनाम राशि का चेक, सर्टिफिकेट और गिफ्ट वितरण किया गया।
आईजी सुंदरराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह माड़ मैराथन जिला नारायणपुर ही नहीं वरन पूरे बस्तर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में कारगर साबित हो रहा है।











