BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़, अब तक 06 माओवादी के शव बरामद

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की प्राप्त आसूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों द्वारा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया।

अभियान के दौरान, दिनांक 18/07/2025 की दोपहर से ही सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।

अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से 06 माओवादियों के शव AK 47/SLR Rifle सहित अन्य कई हथियार, विस्फोटक सामग्री &दैनिक उपयोग की वस्तुएं मौके से बरामद किए गए हैं।

चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए अभियान में शामिल जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts