अब अफगानिस्तान का पहले सेमीफाइनल में 27 जून को सामने दक्षिण अफ्रीका से होगा, वहीं भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी…
नईदिल्ली (ए)। आज टी20 विश्व कप का आखिरी सुपर-8 मैच अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट विन्सेंट का आर्नोस वेल ग्राउंड में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमों के पास सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मौका था लेकिन अफगानिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और सेमीफाइनल में अफगानिस्तान साउथ अफ्रीका से होगा। अफगानिस्तान के जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया भी विश्व कप से बाहर हो गई है।
अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 116 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 115 रन बनाए। राशिद खान ने 10 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए। इनमें तीन छक्के शामिल हैं। वहीं, करीम जनत सात रन बनाकर नाबाद रहे।
पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई। यह मैच अगर रद्द होता तो अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती। वहीं, अगर बांग्लादेश लक्ष्य को 12.1 ओवर के अंदर चेज करता है तो उसके भी सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस था अगर इसके बाद स्कोर चेज होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती।
ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बांग्लादेश की टीम पर टिकी थीं। कम स्कोर वाले इस मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम खुद तो नहीं क्वालिफाई करेगी, अफगानिस्तान को भी बाहर कर देगी। इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को होता, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए विकेट हासिल किए और जीत हासिल की। बांग्लादेश की टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से 27 जून को भिड़ेगा, वही उसी भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। दोनो में से जो जो टीम जीतेगी उन दोनो का मुकाबला फाइनल में 29 जून को होगा। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने इतिहास रचा दिया है।
















