BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अफगानिस्तान के जीत पर राशिद खान के साथ मैदान पर जमकर नाचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया. अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य था. अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया…

चेन्नई (ए)। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन जारी है. इस टीम ने पहले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया. अब पाकिस्तान को हराकर सबको चौंका दिया. इस जीत के बाद अफगानिस्तान टीम प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज हो गई है. इस मुकाबले से पहले आखिरी यानि दसवें नंबर पर थी. अब अफगानिस्तान के 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराया है. जबकि बांग्लादेश, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने खूब जश्न मनाया. इसके अलावा अफगानिस्तान के फैंस भी खुशी के मारे झूम उठे. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों मे अफगानिस्तान के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने राशिद खान संग जश्न मनाया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बहरहाल, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की बात करें तो इस टीम को लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, पाकिस्तान ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया. इस टीम ने पहले नीदरलैंड्स को हराया. इसके बाद श्रीलंका को हराया, लेकिन अपनी जीत का सिलसिला जारी नहीं रख सके. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है. अब पाकिस्तान के 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. प्वॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

Related Posts