BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपहरण का फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 4/5/2020 को हर्राटोला निवासी लखन यादव थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 3/5/2020 को रात्रि में यह परिवार सहित खाना पीना खाकर सो गया था। उसकी नाबालिग पुत्री रात्रि करीब 1:00 बजे घर से गायब हो गई है।रिपोर्ट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी गौरेला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले में त्वरित विधि अनुरूप कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
थाना गौरेला में प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 4/5/20 को अपराध क्रमांक 36/20 धारा 363 भा द वि कायम कर नाबालिग बालिका की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 5/5/ 20 को पुलिस टीम के द्वारा बालिका को उसके पिता के द्वारा पेश किए जाने पर बरामद किया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गिरवर निवासी फगनू भरिया रात्रि में बालिका को जब यह पानी पेशाब के लिए बाहर निकली थी को डरा धमका कर मोटरसाइकिल में बैठा कर गांव के बाहर एक छोटे से घरों में ले जाकर बंद कर दिया था और दूसरे दिन इसे लेकर बचरवार जा रहा था जो अपहृत बालिका के भाई के आ जाने से रास्ते में छोड़कर भाग गया था। प्रकरण में धारा 354, 506, 365 भा द वि 8, 12 पोक्सो एक्ट जोड़ी गई।
आरोपी के पतासाजी हेतू गौरेला पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आज दिनांक 12/ 5 /2020 को सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम बचरवार की ओर जाते देखा गया है पुलिस टीम तत्काल एक्शन में आते हुए रास्ते से ही उसे मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया गया। पूछताछ पर आरोपी के द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करना पाए जाने से आरोपी से मोटरसाइकिल HF डीलक्स CG 10 EP 1581 को जप्त किया जाकर आरोपी फगुन भरिया पिता मोहन भरिया निवासी गिरवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts