BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपराध नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 48 नग धारदार चाकू बरामद

 

भिलाई। दुर्ग जिले में आनलाईन शापिंग साइटस के माध्यम से घातक हथियार मंगाने वालो की शिकायत लगातार मिल रही थी। उक्त शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से) के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु उक्त घातक हथियारो को जप्त करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) नसर सिद्दीकी के मार्गदर्शन में एंटी क्राईम सायबर यूनिट दुर्ग को उक्त हथियारो को बरामद करने हेतु लगाया गया था।

जिस पर एंटी क्राईम सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा आनलाईन शापिंग साइटस के विभिन्न कंपनियो से संपर्क स्थापित कर घातक हथियार मंगाने वालो की सूची प्राप्त कर, सूची में उल्लेखित नाम पता, मोबाईल नंबर के आधार पर उक्त व्यक्तियो से 48 नग घारदार चाकू बरामद किया गया।

आनलाईन शापिंग साइटस के माध्यम से घातक हथियार मंगाने वालो में ज्यादातर नाबालिक होना पाया गया, जिनके परिजनो को बुलाकर दोबारा ऐसा न करने की समझाइस देकर चेतावनी दी गई। भविष्य में अपराध नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts