BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपने घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद

भिलाई। दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी एम. नचैय्या, निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.01.2026 को उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है।

आरोपी का नाम: एम. श्यामला
जप्त सामग्री: लगभग 7 तोला सोना (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये)

Related Posts