भिलाई। कांग्रेस नेता वा डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन लायंस क्लब अय्यूब खान ने जानकारी दी कि विगत दो -तीन सप्ताह पहले राहुल गांधी जी एवं छ.ग.कांग्रेस पार्टी के नेताओं निर्देश से कोरोना काल के संकट में आमजनता के मदद के लिये कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता सड़क पर उतरकर जितनी मदद हो सके आमजनता और गरीब जनता की मदद करने को निर्देशित किया गया था।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मंशा के अनुरूप कांग्रेस के नेता एवं समाजसेवी संगठन लॉयंस क्लब से जुड़े होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुये लगातार दुर्ग -भिलाई शहर, ग्रामीण जनता कोरोना मरीज़ों, करोना मरीज़ों के परिजन और लॉक्डाउन से प्रभावित परिवार गरीब जनता की लगातार मदद कर उनको राहत देने की कोशिश कर रहे है।
कोरोना संकट में कोई ज़रूरतमंद किसी भी माध्यम से फ़ोन कॉल, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक और मेसेज़ के माध्यम से जो कोई भी मुझसे सम्पर्क करते है तो तत्काल उनकी समस्या के प्रकार को समझ कर ज़िला प्रसासन के माध्यम से प्रयासों दूर करने की कोशिश लगातार कर रहा हूँ। किसी को प्लाज़्मा रक्त की ज़रूरत होती है प्लाज़्मा डोनेट की अपील जो करोना बीमारी से रिकवर हुये लोगों से सम्पर्क कर ज़रूरतमंद को प्लाज़्मा दान दाता तक पहुँचना, अस्पतालों में बेड दिलवाने की मदद करना ऐम्ब्युलन्स और शव को समशान या क़ब्रिस्तान तक पहुँचने में मदद करना, निजी अस्पतालों की मनमानी की जानकारी ज़िला प्रशासन को देकर उनकी मनमानी को रोकना।
अय्युब खान ने बताया की लॉकडाउन की वजह से जिन्हें कोरोना ना हुवा हो वो भी कोरोंना संकट से प्रभावित हो जाता है बहुत से गरीब परिवार रोज़ कमाने खाने परिवार वालों का कारोबार बंद हो जाता है खाने की समस्या उत्पन हो जाती है और हो रही है ऐसे प्रभावित व्यक्ति और परिवार मुझसे सम्पर्क करता है तो मैं उनके लिये विगत लगातार 15 दिनो से सुबह से शाम तक सुखा राशन कीट जिसमें आटा, दाल, तेल, शक्कर, चायपत्ती, हल्दी, मिर्च, धानिया ,सेंवई, गरम मसाला और नमक सभी कीट शामिल है इसको अपनी गाड़ी में रखकर प्रति दिन 50 कीट जरूरतमंद परिवार के घरों में जाकर छोड़ते है।
इस नेक कार्य में प्रमुख रूप से जिनका सहयोग मिल रहा है समाज सेवी फ़ज़ल फ़ारूक़ी, अभिषेक शर्मा, एच.भाई पटेल, अफ़ज़ल हूसेन, संदीप बक्शी,राकेश दुबे, गिरीश साहु,दीपक शर्मा, सुल्तान अली सहित समाजसेवक शामिल है।














