भिलाई। रविवार 21 सितम्बर को ’’अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ के अवसर पर शारदा विद्यालय, रिसाली के ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पुलगाँव स्थित वृद्धाश्रम में उपहार बाँटें। बुजुर्गो की खुशियों का हिस्सा बनते हुए उन्होंने म्यूजिकल चेयर गेम भी खेला। मिठाइयाँ खिलाते एवं बैच लगाते हुए उनके चेहरे की रौनक को कैमरे में कैद भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर संजय ओझा ने भी उपस्थित वृद्ध जनों को अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की बधाई दी एवं हर भारतीय से अपने परिवार के पुरोधाओं को स्वस्थ एवं सुखमय सरंक्षण देने की अपील की। विद्यार्थियों ने उन पलों के जीवन से हमेशा अपने बुजुर्गों का साथ निभाने एवं उन्हें खुश रखने की सीख ली।
उनके साथ शिक्षिका विनीता सिंह , जयश्री दास , सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर भी इन खुशी के पलों के भागीदार बनें। इस अवसर पर विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर., प्रतीक ओझा ने भी सभी बुजुर्गों को शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।















