दुर्ग। दुर्ग स्थित महिंद्रा रिसोर्ट में पहली बार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई 2024 को शाम 4 बजे किया गया, यह वही प्रतियोगिता है जिसमें सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, हरनाज संधू आदि भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं।
इसमें मिस एशिया पेसिफिक 2024 सोफिया सिंह जज थी। मिस इंडिया क्लासिक 2024 की स्टेट डायरेक्टर गीत सोन ने बताया कि डायरेक्टर निखिल आनंद के मार्गदर्शन में ग्लैमानंद के बैनर तले आयोजित मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 13 प्रतिभागी शामिल हुए।
जिसमे तीन राउंड हुए फाइनल राउंड में चार प्रतिभागी शामिल हुए अनुष्का सोन, वाची पारख, श्रुती झा, पल्लवी शर्मा, जिसमे अनुष्का सोन मिस छत्तीसगढ़ और वाची पारख फर्स्ट रनर अप रहीं।
फाइनलिस्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने और फिर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। विजेता को महिंद्रा रिसोर्ट में डॉ जगदीश चंद्र ने ताज पहनाया और सभी विजेताओं और एकर को 11 हज़ार रुपये का इनाम दिया।
















