BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अनाधिकृत रूप से हूटर बजाते कार को ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, हूटर निकलवाकर की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा द्वारा हुड़दंग एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देश के परिपालन में दिनांक 13.01.2022 को सुपेला चौक में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुशील पांडे को एक कार CG 07 BZ 0639 के द्वारा सायरन बजाते सुनने पर कार को रोका गया और उस कार चालक से पूछताछ की जा रही थी की अचानक कार चालक द्वारा वाहन को आगे बढ़ा दिया गया।

जिस पर प्रधान आरक्षक के द्वारा तुरंत यातायात मुख्यालय को पॉइंट दिया गया और वाहन का पीछा कर नेहरू नगर चौक में कार को रोक कर अग्रिम कार्रवाई के लिए यातायात मुख्यालय ला कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हूटर निकाला गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई।

Related Posts