रायपुर – 29 अप्रैल’ 2021/ पीआर/आर/21
कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पूरा भारत देश विकट परिस्थितियों के कारण लड़ रहा है । इसमें भारतीय रेलवे निरंतर यात्रियों को एक स्थान से दूसरी स्थान लाने ले जाने, खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सामग्री को एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है । इन ट्रेनों की बिना रुकावट के आवागमन के लिए रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सतत प्रयासरत है। यात्री गाड़ियों के सुचारू आवागमन के लिए विशेष सवारी गाड़ियों का अनुरक्षण रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा किया जा रहा है तथा स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि जरूरतमंद यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके । इसी क्रम में दिनांक 19 अप्रैल’ 2021 से 25 अप्रैल’ 2021 तक अनाधिकृत रूप से अलार्म चैन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में 05, रायपुर मंडल में 06 तथा नागपुर मंडल में 02, कुल 13 दोषियों की गिरफ्तारी रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कर विधिक कार्यवाही की गई। रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करती है कि अनावश्यक रूप से सवारी गाड़ियों की चेन पुलिंग ना करें इससे जरूरतमंद यात्रियों को अपने परिजनों से समय पर मिलने में कठिनाई होती है।











