BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अनाथ बच्चों के पुर्नवास के लिए किया जा रहा है उपाय, अनाथ बच्चों को मिलेगा आश्रय: आयुक्त हरेश मंडावी

दुर्ग। शहर में बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के अनुसार बाल संरक्षण सेवाओं के तहत् कोविड-19 संक्रमण के कारण अनाथ बच्चों के पुर्नवास के लिए शासन के द्वारा उपाय किया जाना है। इसके अंतर्गत कोविड-19 की महामारी के फैलते प्रकोप को देखते हुये जिला कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में 06 वर्ष से 18 वर्ष के अनाथ बच्चों के लिए पदमनाभपुर दुर्ग में आश्रय गृह संरक्षण केन्द्र खोला गया है। ऐसे अनाथ बच्चों की संपूर्ण रुप से देख-रेख एवं भरण-पोषण तथा सुरक्षा सुविधा प्रदान की जाएगी।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की उक्त योजना के तहत् जिला हास्पीटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चाईल्ड हैल्प लाईन 1098, महिला एवं बाल विकास विभाग फोन नंबर 0788-2323704, बाल कल्याण समिति मो0 नं0 99269-16180 इन आवश्यक नंबरों पर तथा खोले गये आश्रय गृह पदमनाभपुर दुर्ग में संपर्क व सूचना देकर अनाथ बच्चों को सुविधा का लाभ दिला सकते हैं।

Related Posts