BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अनाचार का आरोपी 72 घंटे में मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद

दुर्ग। प्रार्थी परसादी कोठारी ग्राम महमरा चौकी अंजोरा जिला दुर्ग छ.ग की नाबालिग लड़की को दिनांक 15  जुलाई 2021 को  किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 279/21 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व अति पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अंजोरा देवशरण सिंह के नेतृत्व में उक्त नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

साइबर सेल भिलाई की इनपुट पर आरोपी का लोकेशन औद्योगिक क्षेत्र थाना सतलापुर जिला रायसेन मप्र प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी अंजोरा द्वारा अपनी टीम के साथ मप्र रायसेन रवाना होकर उक्त लोकेशन पर रेड कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर उनके पिता के सुपुर्द किया गया।

संदेही आरोपी को अंजोरा थाना लाकर पूछताछ किया गया। उक्त नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर ट्रेन से औद्योकि क्षेत्र थाना सतलापुर जिला रायसेन मप्र ले जाकर एक किराए के मकान में रखकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूलने पर आरोपी को आज 20 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया।

 

Related Posts