अटल सेतु बनने से मुंबई और नवी मुंबई से बीच का रास्ता कम हो गया है. 21 किमी लंबे इस पुल पर के निर्माण में 17,840 करोड़ रुपये लगे…
मुंबई (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (12 जनवरी) को मुंबई में समंदर के ऊपर बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया. यह समुद्र के ऊपर बने दुनिया के सबसे लंबे पुलों में से एक है. यह 6 लेन हाईवे है और इस पर एक भी रेड लाइट नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने लिखा, “अटल-सेतु का उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह हमारे नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यह पुल यात्रा के समय को कम करेगा और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा. इससे दैनिक आवागमन भी आसान हो जाएगा।”
पीएम मोदी ने पुल के उद्घाटन के दौरान कहा, “अटल-सेतु, विकसित भारत की तस्वीर है. विकसित भारत कैसा होने वाला है, यह उसकी एक झलक है. आज दुनिया के सबसे बड़े समुद्र पुल में से एक पुल देश को मिला है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “ये हमारे उस संकल्प का भी प्रमाण है कि भारत के विकास के लिए हम समंदर से भी टकरा सकते हैं और लहरों को भी चीर सकते हैं. विकसित भारत में सबके लिए सुविधा होगी, सबकी समृद्धि होगी. जीवन हो या आजीविका सबकुछ निरंतर बिना रुकावट के चलेगा. यही तो अटल सेतु का संदेश है।”
पीएम बोले, “आज एक तरफ गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए महाअभियान हैं, तो दूसरी तरफ देश के कोने-कोने में चल रही महापरियोजनाएं हैं. हम अटल पेंशन भी चला रहे हैं. हम आयुष्मान भारत योजना भी चला रहे हैं और वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनें भी बना रहे हैं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमारी सरकार की नीयत साफ है. आज सरकार की निष्ठा सिर्फ और सिर्फ देश और देशवासियों के प्रति है. जैसी नीयत होती है, जैसी निष्ठा होती है, वैसी ही नीति भी होती है।”
Delighted to inaugurate Atal Setu, a significant step forward in enhancing the ‘Ease of Living’ for our citizens. This bridge promises to reduce travel time and boost connectivity, making daily commutes smoother. pic.twitter.com/B77PSiGhMK
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2024















