BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अटल जयंती पर विधायक रिकेश सेन ने 1 करोड़ 99 लाख के डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

भिलाई। आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटलजी की जयंती पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कैम्प-2 स्थित अटल स्मृति उद्यान पहुंच कर अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुशासन दिवस का संकल्प लेने के बाद जवाहर मार्केट में 1 करोड़ 99 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ भी विधायक रिकेश सेन द्वारा किया गया।

उन्होंने मौजूद निगम अधिकारियों से रोड डामरीकरण कार्य को बेहतर ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि मार्केट की सभी दूसरी सड़कों पर आवश्यकता अनुसार पेचिंग भी अवश्य करें।

श्री सेन ने कहा कि सभी मार्ग जल्द से जल्द दुरूस्त किए जाएंगे, इस कार्य के लिए अधिकारी कभी बजट की चिंता न करें, सभी आवश्यक कार्यों के लिए राज्य शासन से पर्याप्त बजट स्वीकृत किया जायेगा। इसके पश्चात विधायक सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचे और यहां भी अटलजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Related Posts