BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अजय यादव ने रायपुर के नए एसएसपी का पदभार ग्रहण किया

रायपुर। राजधानी के नए एसएसपी अजय यादव ने मंगलवार की सुबह पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मौजूदा एसएसपी आरिफ़ शेख ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया कर विधिवत पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की। रायपुर पुलिस ने अजय यादव को सलामी दी।
ज्ञात हो कि अजय यादव 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी है। उन्हें बहुत तेज-तर्रार और सुलझे हुए वरिष्ठ अधिकारी माना जाता है। यही कारण है कि उन्हें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले के बाद राजधानी की कमान दी गई है। राजधानी का एसपी बनना अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धि होती है, सरकार ने अजय यादव को इस काबिल समझा है और यह बड़ी जिम्मेदारी इनको दी है।
सोमवार को ही राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कई जिलों के एसपी का तबादला किया था।

Related Posts