BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

अजय बंगा हो सकते हैं वर्ल्ड बैंक के चीफ: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया नॉमिनेट, मास्टरकार्ड के रह चुके है सीईओ

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट हो सकते हैं. बांगा के नाम पर जो बाइडेन ने मुहर लगाई है…

नईदिल्ली (ए)। मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार 23 फरवरी को उनके नाम पर मुहर लगाई. इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. राष्ट्रपति बाइडेन ने बयान में कहा कि अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिये विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, ”उन्होंने (अजय बंगा) वैश्विक कंपनियों के प्रबंधन में तीन दशक से अधिक समय तक काम किया है, जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं. उनके पास दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक ट्रैक रिकॉर्ड है।

वर्ल्ड बैंक बोर्ड की तरफ से अंतिम निर्णय लेने से पहले नामांकन में एक महीने लंबी पुष्टि प्रक्रिया होगी. यह स्पष्ट नहीं है कि कोई अन्य देश किसी उम्मीदवार को नामांकित करेगा या नहीं. विश्व बैंक का अध्यक्ष परंपरागत रूप से अमेरिका की तरफ से चुना गया शख्स होता है. वर्ल्ड बैंक के वर्तमान प्रमुख डेविड मलपास ने जल्दी पद छोड़ने के योजना की घोषणा कर चुके है।

63 वर्षीय बंगा भारतीय-अमेरिकी हैं और फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं. वह नीदरलैंड स्थित निवेश होल्डिंग कंपनी एक्सोर के अध्यक्ष भी हैं. बंगा यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के पूर्व अध्यक्ष हैं, जो भारत में निवेश करने वाली 300 से अधिक सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है। उनके पिता, हरभजन सिंह बंगा एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट-जनरल हैं. जिन्होंने भारतीय सेना में सेवा की थी. भारत सरकार ने 2016 में बंगा को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

जानिए कौन हैं अजय बंगा? अजय बंगा का पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा है. उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़की में 10 नवंबर 1959 को हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है. हालांकि, अब वे अमेरिकी नागरिक हैं. उनके पिता हरभजन सिंह बंगा एक भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट-जनरल रह चुके हैं. उनकी पत्नी का नाम ऋतु बंगा है. उनके भाई एमएस बंगा Unilever कंपनी में बड़े पद पर हैं।

अजय बंगा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) किया है. इसके अलावा वह IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके हैं. वह फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कमीशन के सदस्य रह चुके हैं. वह क्रेडिट कंपनी मास्टरकार्ड के CEO भी रहे थे. वह यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष रह चुके हैं. यह कंपनी भारत में निवेश करने वाली 300 से अधिक सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।

बराक ओबामा के भी रहे पसंदीदा भारत सरकार ने 2016 में बंगा को पद्मश्री से सम्मानित किया था. अमेरिका में अपना कारोबार स्थापित करने वाले बंगा वहां की सरकार के भी पसंदीदा उद्योगपति बन चुके हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें काफी पसंद करते थे. ओबामा ने अपने कार्यकाल में बंगा को साइबर सिक्योरिटी कमीशन का सदस्य बनाया था. 2015 में उन्हें ओबामा की सलाहकार समिति में भी शामिल किया था।

Related Posts