प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी”
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को एक चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्विटर पर इसकी फोटो भी पोस्ट की।
पीएम मोदी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाए जाने वाली चादर सौंपी.” बता दें कि इस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर 810वां उर्स मनाया जाएगा. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है. सूफी संत चिश्ती की पुण्यतिथि पर उर्स मनाया जाता है।
गौरतलब है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चादरपोशी करते हैं. देशभर के लोग वहां पहुंचकर अपनी-अपनी दुआएं मांगते हैं. राजनेता से लेकर अभिनेता और हर क्षेत्र से जुड़े लोग चादरपोशी करते हैं।
Presented the Chadar which shall be offered at the Ajmer Sharif Dargah on the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti. pic.twitter.com/SJhObXNhRA
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2022
राहुल गांधी ने मंगलवार को भेजी चादर- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये मंगलवार को चादर भेजी थी. पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया, “अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये राहुल गांधी जी ने अक़ीदतों भरी चादर रवाना की।”















