BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अच्छे जनप्रतिनिधि होने का परिचय दें, झुठी वाह वाही लूटने वाले लोग आपदा में भी राजनीति करना बंद करे: मुकेश वर्मा

भिलाई। लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने फेसबुक और सोशल मीडिया में सभी दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए इस विकराल आपदा कोरोना महामारी को भी राजनीतिक अवसर के रूप में देख रहे हैं। ऐसे लोग की मैं कड़ी निंदा करता हूँ वर्मा ने कहा इन लोगों को पता होना चाहिए। कोरोना जैसी महामारी का जिम्मेदार ना तो केन्द्र सरकार है ना हि राज्य सरकार और ना हि बे मौत मर रही भोली भाली जनता कोरोना जैसी महामारी आपदा पचास या सौ सालों में एक बार आती हैं और आपदा आती है तो सब कुछ तबाह करके जाती है। अचानक से आई इस विपत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार अपने अपने स्तर पर संघर्ष कर अव्यवस्था को दुरुस्त करने निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लोगों की जान किसी न किसी अव्यवस्था की वजह से ना जाये और राज्य और देश में हो रही मौत की संख्या में विराम लगाने निरंतर प्रयास जारी है। श्री वर्मा ने कहा है सभी दल के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस विकराल आपदा से निपटने एकता और अखंडता की मिसाल देते हुए जनहित में संघर्ष करना चाहिए जैसे केंद्र सरकार व राज्य सरकार कोरोना महामारी से कैसे जीता जाये सामंजस्य बना कर जनहित में कार्य कर रहे हैं। श्री वर्मा ने कहा है जिन जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनता की चिंता है वह सड़क में उतरकर जनता के बीच जाकर उनकी जरूरतों को पूरा करे और मानव सेवा धर्म का पालन करें ये वक्त आरोप प्रत्यारोप दोषारोपण कर राजनीति करने का नहीं है एक अच्छे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होने का परिचय दें।

Related Posts